समाना, 7 जून : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज समाना सडक़ हादसे में जान गंवाने वाले सात बच्चों के शोकाकुल माता-पिता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने जांच में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की घोषणा भी की।
पीडि़त परिवारों के साथ दुख साझा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई होनहार छात्र हमसे हमेशा के लिए बिछुड़ गए हैं। उन्होंने इस हादसे को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार पूरी तरह से शोकग्रस्त परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस हृदयविदारक हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ मिसाली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि केस को लटकाने या इंसाफ में रुकावट डालने की कोशिश करने वाले चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें सज़ा भुगतनी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कई बड़े ऐलान किए
राज्य सरकार अवैध माइनिंग और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष मुहिम शुरू करेगी। पुलिस और परिवहन विभाग को उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी को भी आम लोगों की जान खतरे में डालने की इजाजत नहीं देगी।
स्मृति पार्क का ऐलान
मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों की याद में एक स्मृति पार्क बनाए जाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह पार्क इस दर्दनाक हादसे में मारे गए छात्रों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही, समाना से पात्रां तक की मौजूदा सडक़ को चार लेन में अपग्रेड करने का भी एलान किया गया है।
यह भी देखें : नौकरी पर आई बात तो पुजारी ने खुल को लगा ली आग!
More Stories
मुख्य मंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में विरासती मार्ग का नींव पत्थर रखा
मुख्यमंत्री का आह्वान: शिक्षकों को निभानी होगी अग्रणी भूमिका
कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज