May 24, 2026

पांच साल छोटे मैनेजर के प्यार में पागल थी सोनम! नेपाल भागने की थी तैयारी

पांच साल छोटे मैनेजर के प्यार में पागल थी सोनम...

इंदौर, 9 जून : मेघालय में लापता दम्पती सोनम और राजा रघुवंशी के मामले में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी अनुसार सोनम रघुवंशी और उसके पापा की कंपनी में कर्मचारी राज कुशवाह की कहानी में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर सोनम के पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना 9 जून 2025 को सामने आई। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि सोनम के पिता कहना है कि शनिवार को भी राज ड्यूटी पर आया था। सोनम के पिता की माइका बनाने की कंपनी है।

राज कुशवाह को ही माना जा रहा मास्टरमाइंड

सोनम का प्रेमी राज कुशवाह ही राजा की हत्या का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस के अनुसार, सोनम और राज के बीच अफेयर चल रहा था। राज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। राजा की हत्या शिलांग के डबल डेकर इलाके में हुई थी।

बताया जा रहा है कि सोनम पढ़ाई के बाद पिता की माइका कंपनी में ही काम करती थी। माइका कंपनी में ही वह एचआर हेड थी। वहीं, राज कुशवाह यहां मैनेजर का काम करता था। दोनों की पहचान यही हुई थी। बाद में यह पूरा मामला प्यार में बदल गया।

एक ही कॉलोनी में रहते थे राज और सोनम दोनों

सूत्रों के अनुसार सोनम और राज पहले आसपास ही रहते थे। बाद में राज कुशवाह ने वहां से घर खाली कर दिया था। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा कि राज कुशवाह मेरी कंपनी में कर्मचारी है। उसका हाथ नहीं हो सकता है, वह हर दिन कंपनी में ड्यूटी आ रहा था। अब सोनम के परिवार वालों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया है।

फोन लेकर बार-बार दूर जा रही सोनम

सीसीटीवी वीडियो के लास्ट में दिख रहा है कि सोनम और राजा अब कही घूमने के लिए जाने वाले हैं। राजा स्कूटी पर बैठ जाता है। सफेद कपड़े में सोनम मोबाइल लेकर स्कूटी से थोड़ा दूर जाती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद वहां नेटवर्क की कोई दिक्कत होगी। सोनम किसी को फोन लगाने को लेकर परेशान थी। या फोन पर कुछ करने के लिए परेशान थी। वह स्कूटी के पास दो बार फोन लेकर थोड़ी दूर पर जाती है।

यह भी देखें : शिलांग में लापता हुए मैरिड कपल मामले में नया ट्विस्ट, पत्नी हत्या में शामिल!