चंडीगढ़, 12 जनू : पंजाब परिवहन विभाग ने वर्ष 2019-2022 के मुकाबले वर्ष 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया है, जो राज्य सरकार के बेहतर शासन का प्रमाण है। यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग, पनबस और रोडवेज और पेप्सू ने राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो विभाग की वित्तीय प्रदर्शन को बढ़ाने के प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब परिवहन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने और जनता के लिए अपनी सेवाओं में सुधार करने के अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
राजस्व में हुई वृद्धि
परिवहन मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग (एसटीसी) ने कुल 9037.49 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न किया है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2019-2020, 2022-2021 और 2021-2022 के दौरान 5825.38 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित हुआ। बेहतर शासन के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-2023, 2023-2024 और 2024-2025 के दौरान 3212.11 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया गया है, जो एक रिकार्ड है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पनबस और पंजाब रोडवेज ने वर्ष 2019-2022 के 1332.03 करोड़ रुपए के मुकाबले वर्ष 2022-2025 के तीन वर्षों के दौरान 2323.21 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया है, जो 990.91 करोड़ रुपए अधिक है।
भुल्लर ने बताया कि पेप्सू रोडवेज परिवहन निगम ने वर्ष 2022-2025 के दौरान 2894.15 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया है, जबकि वर्ष 2019-2022 के दौरान 1721.52 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित हुआ था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-2025 का राजस्व पिछले तीन वर्षों के राजस्व से 1172.63 करोड़ अधिक है।
यह भी देखें : सुखबीर ने शुरू की अपनों-परायों को मनाने की मुहिम, ‘आप’ को दिया झटका
More Stories
मुख्य मंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में विरासती मार्ग का नींव पत्थर रखा
मुख्यमंत्री का आह्वान: शिक्षकों को निभानी होगी अग्रणी भूमिका
पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों के लिए बड़ी चेतावनी जारी