नई दिल्ली, 19 जून : इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6-ई 2006), जो दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भर रही थी, को तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान में पायलट और अन्य स्टाफ के साथ मिलाकर लगभग 180 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना आज (गुरुवार) की है, जब फ्लाइट लेह पहुंचने के कुछ समय बाद ही वापस दिल्ली लौटने का निर्णय लिया गया।
यात्रियों को सुरक्षित निकाला
इंडिगो एयरलाइंस ने अभी तक तकनीकी खराबी के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान नहीं की है। बताया गया है कि जब विमान लेह के हवाई क्षेत्र में पहुंचा, तब अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई, जिसके चलते पायलट को आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लेना पड़ा। इस घटना ने यात्रियों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया, लेकिन सभी को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया सफल रही।
यह भी देखें : बीएसएनएल जल्द शुरू करेगी 5G सेवा, मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव