नई दिल्ली, 23 जून : दुनियां के सबसे बड़े ऊर्जा आपूर्ति क्षेत्रों मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत में सवाल उठने लगे हैं कि कहीं इससे हम पर तो कोई असर नहीं होगा? इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि भारत के पास कई वैकल्पिक रास्ते मौजूद हैं। भारत केवल मिडल ईस्ट से तेल की आपूर्ति नहीं करता।
प्रर्याप्त मात्रा में तेल व गैस भंडार
पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने बताया कि हमारा देश जो तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और चौथा सबसे बड़ा गैस खरीदार है, के पास कई हफ्तों तक अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा आपूर्ति है और उसे कई मार्गों से आपूर्ति मिल रही है। मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सरकार पिछले दो हफ्तों से पश्चिम एशिया में विकसित भू-राजनीतिक स्थिति पर बारीकी से नजऱ रख रही है।’ उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, हमने पिछले कुछ वर्षों में अपनी आपूर्ति में विविधता लाई है और अब हमारी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से नहीं आता है।
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की धमकी दी है
होर्मुज स्ट्रेट पश्चिम एशिया से तेल के लिए एक महत्वपूर्ण पारगमन मार्ग है, जिसे ईरान अपने परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों के बाद बंद करने की धमकी दे रहा है। पुरी ने कहा, हमारी तेल विपणन कंपनियों के पास कई हफ्तों तक के लिए पर्याप्त आपूर्ति है और उन्हें कई मार्गों से ऊर्जा आपूर्ति मिलती रहेगी। हम अपने नागरिकों को ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
यह भी देखें : अमेरिकी हमले के विरोध में ईरान ने होर्मुज स्टरेट को बंद करने की दी मंजूरी

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव