वाराणसी, 13 जुलाई : भगवान शिव की नगरी काशी में सावन के पवित्र महीने में मांसाहार मुक्त वाराणसी के लिए मिनी सदन से एक प्रस्ताव पारित किया गया। मिनी सदन के सदस्य हनुमान प्रसाद द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव में कहा गया है कि सावन के महीने में नगर निगम क्षेत्र में मांस, चिकन और मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। अगर कोई मांसाहारी भोजन बेचने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने निर्देश दिया कि सावन के महीने में मांसाहार की बिक्री पर शत-प्रतिशत प्रतिबंध लगाने के लिए इस नियम का कड़ाई से पालन किया जाए और इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया जाए। पशु कल्याण अधिकारी संतोष पाल ने बताया कि इस आदेश का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा।
इस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा
पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि यदि कोई दुकान खोलता है तो नियमानुसार संबंधित के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।मिनी सदन के सदस्य सुशील गुप्ता ने मंदिरों के आसपास प्लास्टिक थैलियों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा।

More Stories
भारत–ब्राज़ील ने तय किया 30 अरब डॉलर वार्षिक व्यापार का लक्ष्य
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर POCSO के तहत केस दर्ज करने का आदेश
अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, सात आतंकी कैंप तबाह