चंडीगढ़, 25 जुलाई : जिला अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के जुर्म में एक युवक को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही जज ने पीड़िता को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की भी सिफारिश की है। आरोपी पर आरोप था कि वह अपने से 15 साल छोटी चचेरी बहन के साथ कई सालों से लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब उसकी बहन 7-8 साल की थी, तब उसने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी थी।
जब वह बड़ी हुई तो आरोपी की हरकतें बढ़ गईं। आखिरकार उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत की जांच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इससे पहले पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि साल 2007 में उसके चाचा का बेटा उनके घर रहने आया था। यहां उसने पीड़िता के साथ शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी। उस समय पीड़िता महज सात साल की थी। वह कई सालों तक उसे डरा धमका कर गलत काम करता रहा। वह उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। डर के मारे उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। आखिरकार तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी देखें : चंडीगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी;

More Stories
खन्ना पुलिस ने चंडीगढ़ फ्लैट 45 लाख रुपए की ठगी मामले में प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया
गुलजार सुसाइड केस में कांग्रेस का मार्च, चंडीगढ़ पुलिस ने सचिन पायलट को हिरासत में लिया
मनीमाजरा में बनेगा नया इंटीग्रेटेड बस टर्मिनस, 5 राज्यों की बसों का होगा नया ठिकाना