चंडीगढ़, 16 सितंबर 2026: संगरूर के गुलजार सुसाइड केस में कांग्रेस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से वित्त मंत्री हरपाल चीमा के आवास की तरफ कूच किया। लेकिन रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस नेताओं और वर्करों को रोक दिया। इस दौरान कुछ कांग्रेस वर्कर बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। उन पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई।
इस मार्च की अगुआई कर रहे पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस से टकराव के दौरान कई वर्करों को चोटें भी आईं।
इससे पहले उन्होंने मंच से कहा कि पंजाब में चिट्टे की होम डिलीवरी हो रही है। गरीब दलित गुलजार मंत्री का नाम लेकर मरा। सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब की लड़ाई में मैं आगे रहूंगा। पहली लाठी मैं खाऊंगा। वर्कर्स की बारी बाद में आएगी।
वहीं तीन महीने बाद पूर्व सीएम व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक ही स्टेज पर नजर आए। सचिन पायलट के राइट साइड में चरणजीत सिंह चन्नी और लेफ्ट साइड में राजा वड़िंग बैठे। इस दौरान चन्नी और राजा वड़िंग बात करते हुए दिखे। मंच से चन्नी के नाम लेते ही कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। चन्नी ने अपने पूरे भाषण में राजा वड़िंग का नाम नहीं लिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ये लो मंच पर सारे कांग्रेसी इकट्ठे हो गए।
उन्होंने कहा कि बिना चेहरे के इलेक्शन लड़ेंगे। यहां राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे और सचिन पायलट के नाम पर वोट लेंगे। जब हमें बहुमत मिलेगा तब फैसला हाईकमान लेगा। बाप जिंदा हो तो बेटों का कोई अधिकार नहीं होता है।
यह भी देखें: अकाली दल के पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा – बलतेज पन्नू

More Stories
‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल के लिए 7 सदस्यों की कमेटी गठित
पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा – हरभजन सिंह ईटीओ
भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमा