March 2, 2026

बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होंगे: मुहम्मद यूनुस

बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में...

ढाका, 6 अगस्त : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि देश में आम चुनाव अगले साल फरवरी में होंगे। जुलाई 2024 में हुए जन विद्रोह के बाद शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार सत्ता से बेदखल हो गई थी। 5 अगस्त 2024 को हसीना सरकार गिर गई और वह भारत चली गईं। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार ने देश में लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने का वादा किया।

पिछले कई महीनों से बांग्लादेश में राजनीतिक दल नए आम चुनावों की मांग कर रहे हैं। यूनुस ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “अंतरिम सरकार की ओर से, मैं मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजकर अनुरोध करूँगा कि चुनाव आयोग आगामी रमज़ान से पहले फरवरी 2026 में संसदीय चुनाव कराए। रमज़ान का महीना अगले साल 17 या 18 फरवरी से शुरू होने वाला है। इससे पहले, बांग्लादेश में आम चुनाव अगले साल अप्रैल के पहले पखवाड़े में होने वाले थे।”