November 25, 2026

इजरायल का दावा- हमास के आंतरिक सुरक्षा प्रमुख नईम अबू नाहल ढेर

नेतन्याहू

चंडीगढ़, 25 नवंबर 2026: इजरायल ने हमास के एक और बड़े कमांडर को मार गिराने का दावा किया है। हमास के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई में इजरायल इसे बड़ी सफलता मान रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इजरायली डिफेंस फोर्स ने हमास के आंतरिक सुरक्षा तंत्र के प्रमुख नईम अबू नाहल को मार गिराया है।

बयान के मुताबिक करीब तीन महीने पहले इजरायली सेना ने इस पद पर रहे उनके पूर्ववर्ती को एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया था। इसके बाद नईम अबू नाहल ने यह जिम्मेदारी संभाली थी।

नेतन्याहू और काट्ज ने इस कार्रवाई के लिए आईडीएफ और इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार की आक्रामक नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया है।

इस संयुक्त बयान में इजरायली नेतृत्व ने कहा कि कोई भी आतंकवादी इजरायल की पहुंच से बचने में सफल नहीं होगा। हालांकि बयान में नईम अबू नाहल को मार गिराने के अभियान की जगह समय और अन्य परिस्थितियों के बारे में डिटेल जानकारी नहीं दी गई है।

इजरायल डिफेंस फोर्स के सूत्रों के मुताबिक अबू नाहल ही गाजा के भीतर हमास का खुफिया नेटवर्क चलाता था। इजरायली सैनिकों द्वारा उसका मारा जाना हमास के इंटरनल कमांड के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। नेतन्याहू और काट्ज ने बताया कि अबू नाहल को हमास के पिछले इंटरनल सिक्योरिटी चीफ के पकड़े जाने के ठीक तीन महीने बाद मार गिराया गया। दोनों नेताओं ने सरकार की आक्रामक नीति को लागू करने के लिए आईडीएफ और शिन बेत की तारीफ की।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब