फेफना, 6 अगस्त : क्षेत्र के ग्राम तिखा में मंगलवार शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय पानी से भरे नाले में गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसर गया है। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।तिखा निवासी बम भोला खरवार बाजार स्थित अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तिखा गाँव जाने वाली सड़क पर पहले से ही पानी भरा हुआ था। अंधेरे में जा रहे बम भोला सड़क किनारे पानी से भरे नाले में गिर गए।
पीछे चल रहे लोगों ने नाले में गिरे बम भोला को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फेफना चट्टी में पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी देखें : कानपुर में बारिश के दौरान बड़ा हादसा, होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर की छत गिरी

More Stories
कैबिनेट ने नौसेना के लिए आठ नेक्स्ट-जनरेशन कॉर्वेट्स को मंजूरी दी, 40 हजार करोड़ रुपये आएगी लागत
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, बंगाल-असम में अलर्ट, 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह पर हमला बोला, कहा- खतरनाक अर्बन नक्सल