फेफना, 6 अगस्त : क्षेत्र के ग्राम तिखा में मंगलवार शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय पानी से भरे नाले में गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसर गया है। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।तिखा निवासी बम भोला खरवार बाजार स्थित अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तिखा गाँव जाने वाली सड़क पर पहले से ही पानी भरा हुआ था। अंधेरे में जा रहे बम भोला सड़क किनारे पानी से भरे नाले में गिर गए।
पीछे चल रहे लोगों ने नाले में गिरे बम भोला को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फेफना चट्टी में पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी देखें : कानपुर में बारिश के दौरान बड़ा हादसा, होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर की छत गिरी

More Stories
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने दिल्ली के सभी इमारतों की जांच के दिए आदेश
नीतीश मिश्रा ने बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
यूपी सरकार ने बेंगलुरु में इंडस्ट्री कनेक्ट में दो एमओयू पर किए हस्ताक्षर, युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी