November 21, 2025

यात्रियों को बड़ी राहत, जम्मू तवी से चलने वाली छह प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह बहाल

यात्रियों को बड़ी राहत, जम्मू तवी से चलने वाली...

फिरोजपुर, 28 अगस्त : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुल छह ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। ये ट्रेनें विभिन्न कारणों से रद्द या आंशिक रूप से रद्द की जा रही थीं, लेकिन अब ये पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी और अपनी निर्धारित यात्रा पूरी करेंगी। यह खबर खासकर उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत की है जो जम्मू तवी से अपनी यात्रा शुरू करते हैं।

अब वे बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। बहाल ट्रेनों की पूरी सूची दी गई है, जिनका संचालन 27 अगस्त 2025 से शुरू हो गया है। ट्रेन संख्या 15656 जम्मू तवी से कामाख्या, जो पहले रद्द थी, अब पूरी तरह से बहाल कर दी गई है। ट्रेन संख्या 18102 जम्मू तवी से संबलपुर जंक्शन, यह ट्रेन अब जम्मू तवी से चलेगी। पहले इसे अमृतसर से शुरू किया जा रहा था ट्रेन संख्या 12238 जम्मू तवी से वाराणसी: यह ट्रेन अब जम्मू तवी से चलेगी।

पहले यह जालंधर कैंट से चलती थी। ट्रेन संख्या 12472 जम्मू तवी से बांद्रा टर्मिनस: यह ट्रेन, जो पहले रद्द कर दी गई थी, अब फिर से चलने लगी है। ट्रेन संख्या 05194 जम्मू तवी से छपरा: यह स्पेशल ट्रेन भी बहाल कर दी गई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वे रेल हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीईएस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी देखें : माधोपुर हेडवर्क्स के पास फंसे सीआरपीएफ जवानों और नागरिकों को सेना ने बचाया