नई दिल्ली, 1 सितंबर: रविवार आधी रात 11:47 बजे अफ़ग़ानिस्तान में 6 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से ज़्यादा लोग घायल हैं। भूकंप के समय ज़्यादातर लोग सो रहे थे, और वे इमारतों के मलबे में दब गए। शहर में रात भर झटके महसूस किए गए। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप जलालाबाद शहर से लगभग 17 मील दूर आया, जिसकी आबादी 2,00,000 है। यह राजधानी काबुल से 150 किलोमीटर दूर है। अल जजीरा के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही भारत के गुरुग्राम में भी हल्के झटके महसूस किए गए।
यह भी देखें : ज़िपर राइड से टकराकर कर्मचारी की मौत के बाद राइड बंद

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार