तरनतारन, 4 िसतंबर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमेल सिंह टूट की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुरुवार को पट्टी पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। कांग्रेसियों को आए दिन गोलियों का निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि यह पूरी घटना किसी साजिश का हिस्सा है।
एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि गुरमेल सिंह टूट धुस्सी बांध की मजबूती के लिए सेवा कर रहे थे। लौटते समय उन पर गोली चलाई गई। छह गोलियां लगने से गुरमेल सिंह टूट की मौत हो गई, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। दोषियों के नाम लेकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि जरूरत पड़ी तो एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा, कांग्रेस नेता राजबीर सिंह भुल्लर, मनिंदरपाल सिंह पलासौर, सुखविंदर सिंह सांगवान, सुखविंदर सिंह सिद्धू, हरप्रीत सिंह संधू मौजूद थे। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिले के एसएसपी दीपक पारीक भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह भी देखें : पंजाब में बाढ़ से 1.75 लाख हेक्टेयर फसल क्षेत्र नष्ट

More Stories
पंजाब सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी – भगवंत सिंह मान
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन
AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, उज नदी पर डैम बनाने की मांग की