फाजिल्का, 21 जुलाई : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सादकी पोस्ट पर 200 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। दरअसल, लोग लंबे समय से ऊंचा झंडा फहराने की मांग कर रहे थे। दावा किया जा रहा है कि यह काम 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में ऊंचा झंडा फहराया जा रहा है और भारत में भी इतना ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाना चाहिए। एसडीओ हरमीत सिंह ने कहा कि इस झंडे की ऊंचाई करीब 200 फीट है जो पाकिस्तानी झंडे से 20 मीटर ऊंचा है।
दावा किया जा रहा है कि यह झंडा सीमा पर करीब चार से पांच किलोमीटर दूर से लहराता दिखाई देगा। यह सारा काम 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। फाजिल्का के विधायक नरिंदरपाल सवना का कहना है कि उन्होंने लोगों से वादा किया था जो अब पूरा होने जा रहा है।
यह भी देखें : गोमांस फैक्ट्री चलाने के पांच आरोपी जेल भेजे गए, मालिक की तलाश जारी

More Stories
आतिशी के बयान के खिलाफ भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन
सरकार की कार्रवाई से बाल विवाह के 64 मामले रोके गए : डॉ. बलजीत कौर
2000 रुपये रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क विजीलैंस ब्यूरो के हत्थे चढ़ा