February 4, 2026

5 महीने पुरानी फिल्म Netflix पर कर रही है ट्रेंड, कहानी रोमांच से भरपूर

5 महीने पुरानी फिल्म Netflix पर...

नई दिल्ली, 3 फरवरी : Netflix ओटीटी की दुनिया का ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां मनोरंजन का भरपूर खजाना मौजूद है। यहां टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों और वेब सीरीज़ को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको Netflix पर ट्रेंड कर रही एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो रिलीज़ हुए करीब 5 महीने हो चुके हैं, लेकिन अब भी दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है।

156 मिनट की इस सुपरहिट फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन-सी फिल्म Netflix पर ट्रेंड कर रही है।

Netflix पर इस पुरानी फिल्म का दबदबा

Netflix पर लेटेस्ट रिलीज़ के तौर पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है, लेकिन इसके अलावा टॉप-10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में एक 5 महीने पुरानी थ्रिलर फिल्म भी शामिल है, जो पिछले साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

2 घंटे 36 मिनट (156 मिनट) की इस फिल्म की कहानी एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक बड़ा उद्योगपति साजिश के तहत गरीब किसानों की जमीन हड़पना चाहता है। इस साजिश के चलते एक किसान आत्महत्या कर लेता है, जिसके बाद उसकी पत्नी उस उद्योगपति के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करती है। इस केस को एक नहीं बल्कि दो वकील लड़ते नजर आते हैं।

‘जॉली एल.एल.बी. 3’ की IMDb रेटिंग

अब आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात अक्षय कुमार और अरशद वारसी की पिछले साल की सुपरहिट कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एल.एल.बी. 3’ (Jolly LLB 3) की हो रही है। यह फिल्म फिलहाल Netflix की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है और इस समय नौवें स्थान पर ट्रेंड कर रही है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एल.एल.बी. 3’ ने बड़े पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। फिल्म की दमदार कहानी का अंदाज़ा इसकी IMDb रेटिंग से भी लगाया जा सकता है। IMDb पर इस फिल्म को 6.5/10 की पॉजिटिव रेटिंग मिली है, जो इसे एक बार जरूर देखी जाने वाली फिल्म साबित करती है।