किशनगढ़, 9 फरवरी : जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा निज़ामदीपुर के पास एक पैलेस के सामने टिप्पर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि घायलों में से एक युवक की टांग टूट गई, जबकि दूसरे का पैर अलग हो गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे राहगीरों ने हादसे की सूचना दी, जिसके बाद एसएसएफ टीम मौके पर पहुंची।
जालंधर से भोगपुर जा रहा था टिप्पर
हादसे में शामिल टिप्पर नंबर PB 07 CA 8484 को लखविंदर सिंह पुत्र हरी सिंह, निवासी खंडूरी जिला होशियारपुर चला रहा था, जो जालंधर से भोगपुर की ओर जा रहा था। एसएसएफ टीम के इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैलेस के सामने स्थित ढाबे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर निकली और टिप्पर से टकरा गई। हादसे में घायल युवकों की पहचान राजवीर पुत्र जगजीत सिंह और जशन पुत्र सुखदेव सिंह, दोनों निवासी चौलांग के रूप में हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
एसएसएफ टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद टीम द्वारा घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट न होने के चलते पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। इस संबंध में अलावलपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह को सूचित किया गया, जो मौके पर पहुंचे और आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें : राहुल गांधी का जेन-जी को संदेश—लचीले बनें, प्रयास जारी रखें

More Stories
कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
एनटीए ने नीट यूजी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव
सूरजकुंड मेले में एक और बड़ा हादसा, स्टॉल नंबर 15 में लगी आग