पटना, 4 जून : प्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर प्रवेश किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। रिसेप्शन में कई शिक्षकों और राजनेताओं ने भाग लिया, और मेहमानों के लिए विशेष खान-पान की व्यवस्था की गई थी। यह समारोह शगुना मोड़ के एक बैंक्वेट हॉल में हुआ, जिसे रंगीन लाइटों और सुंदर फूलों से सजाया गया था। खान सर ने अपनी पत्नी का हाथ थामकर उन्हें स्टेज तक लाने में मदद की, और इस दौरान वे दोनों मेहमानों के बीच काफी खुश दिखाई दिए।
मेहमानों का शानदार स्वागत
सामने आए वीडियो में खान सर की पत्नी लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खान सर भी अपनी पत्नी के साथ बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। खान सर और उनकी पत्नी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें खान सर की पत्नी लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं। इसका मतलब है। स्टेज पर चढ़ने के लिए पत्नी को सहारा देते हुए खान सर की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
सिवान की रहने वाली मिसेज खान
खान सर की पत्नी एएस खान पहली बार लोगों के सामने आई। एएस खान बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं। वो पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने ICSE बोर्ड से स्कूल की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है। लोग बताते हैं कि उनका स्वभाव शांत, समझदार और विनम्र है। रिसेप्शन में खान सर की पत्नी पहली बार दिखाई दीं।
उन्होंने लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। उनके चेहरे पर लाल घूंघट था। उनका यह पारंपरिक अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। तस्वीर में वो बहुत शालीन और गरिमापूर्ण लग रही थीं।
यह भी देखें : 9 साल बाद फाइनल में पहुंची आर.सी.बी. बनी आई.पी.एल. चैंपियन

More Stories
बर्मिंघम नहीं उतर सका विमान, फ्यूल इमरजेंसी में एयर इंडिया फ्लाइट लंदन डायवर्ट
ईडी की रेड पर दिल्ली से बंगाल तक हंगामा, कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई टली
रशियन तेल की आढ़ में भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगा सकता है ट्रंप