नई दिल्ली, 11 अप्रैल: मैसेजिंग ऐप WhatsApp की निजता को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। Elon Musk ने दावा किया है कि व्हाट्सऐप पर भरोसा नहीं किया जा सकता और यह यूजर्स के निजी संदेश पढ़ सकता है।
टेलीग्राम के सीईओ Pavel Durov ने भी व्हाट्सऐप की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए इसे “सबसे बड़ी एन्क्रिप्शन धोखाधड़ी” बताया। उनके इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया है।
मुकदमे के बाद बढ़ा विवाद
यह मामला अमेरिका में व्हाट्सऐप के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे के बाद सामने आया है, जिससे प्लेटफॉर्म की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। व्हाट्सऐप की मालिक कंपनी Meta ने इन आरोपों को “पूरी तरह झूठ और बेबुनियाद” बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।
कंपनी का कहना है कि व्हाट्सऐप पिछले 10 वर्षों से सिग्नल प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहते हैं और उन्हें केवल भेजने वाला और प्राप्त करने वाला ही पढ़ सकता है।
यूजर्स में बढ़ी चिंता
इस विवाद के बाद दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स के बीच अपनी निजी चैट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि यूजर्स की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित है। यह विवाद एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर डेटा सुरक्षा और निजता के मुद्दे को केंद्र में ले आया है।

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार