नई दिल्ली, 5 फरवरी : मेघालय के तास्काई क्षेत्र में स्थित एक कोयला खदान में गुरुवार को हुए भीषण धमाके में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
प्रशासन को आशंका है कि मृतक मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी की जा रही है। खदान के भीतर फंसे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इलाका सील, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए प्रशासन ने खदान के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।
धमाके की वजह पर सस्पेंस
प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव या खदान में किसी तकनीकी खराबी को धमाके का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और घायलों के इलाज के लिए उचित चिकित्सा व्यवस्था की गई है।

More Stories
Gold Price Target 2026: क्या सोना 2 लाख के पार जाएगा?
अमेरिका: एंकर की मां के अपहरण पर FBI ने जारी की तस्वीर
अब बदतमीज़ी नहीं कर पाएंगे रिकवरी एजेंट, RBI ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश