नई दिल्ली, 27 अगस्त : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वसई इलाके में एक अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढह गया। नारंगी रोड पर चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा कल देर रात ढह गया। यह इलाका मुंबई उपनगर का हिस्सा है, लेकिन पालघर जिले में आता है। पालघर पुलिस ने बताया, “वसई-विरार नगर निगम के अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की दो टीमों की मदद से बचाव अभियान जारी है। अब तक 11 लोगों को बचाकर विरार और नाला सोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।”
यह भी देखें : लगातार निकल रहा था मवाद, एक्स-रे कराया तो रिपोर्ट में मिला सीने में चाकू

More Stories
ऑपरेशन सिंदूर में एस-400 ने 314 किमी दूर पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था, रक्षा मंत्रालय के रिपोर्ट में खुलासा
आगरा में राजनाथ सिंह बोले- समाज को बंटने नहीं देंगे, जाति-धर्म के नाम पर भड़काने वालों से बचें
सत्य निकेतन हादसे में दो आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत