April 4, 2026

राघव चड्ढा पर सख्त हुई आम आदमी पार्टी, अभी ओर होगी कार्रवाई?

राघव चड्ढा पर सख्त हुई आम आदमी पार्टी...

चंडीगढ़, 4 अप्रैल : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा द्वारा वीडियो साझा किए जाने के बाद कहा कि अब कोई शक नहीं रह गया कि उन्होंने “कोई और स्टेशन पकड़ लिया है।” मान ने स्पष्ट किया कि जो भी नेता पार्टी की लाइन के खिलाफ जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राघव चड्डा से नाराज हुए केजरीवाल राज्यसभा में राघव के बोलने पर पाबंदी लगान के बाद क्या अभी कोई ओर कार्रवाई भी करेंगे यह देखने वाली बात होगी।

पार्टी व्हिप के उल्लंघन का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि अहम मुद्दों पर संसद में वॉकआउट न करना, पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर गुजरात सरकार के खिलाफ आवाज न उठाना पार्टी व्हिप के खिलाफ कदम है। ऐसे में कार्रवाई करना जरूरी था। मान ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा ने पंजाब के अहम मुद्दों की बजाय संसद में समोसे और पिज्जा डिलीवरी जैसे विषय उठाए, जो पार्टी की प्राथमिकताओं से अलग हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सभी पार्टियां समय-समय पर अपने नेताओं को बदलती रहती हैं।

अन्य नेताओं ने भी जताई नाराजगी

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब सदन से वॉकआउट की बात आती है तो राघव चड्ढा ऐसा नहीं करते। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि राघव ने पंजाब और पार्टी से जुड़े मुद्दे सदन में नहीं उठाए। वहीं, आतिशी ने कहा कि राघव चड्ढा भाजपा से डरते हैं और सरकार से सवाल नहीं करते।

सूत्रों के अनुसार, अब आम आदमी पार्टी की संसदीय मामलों की समिति की बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, जहां आगे की रणनीति तय की जाएगी।