नई दिल्ली, 29 मार्च : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली के नर्सिंग कॉलेज की पूर्व छात्रा निशा मेहता को नेपाल का स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर एम्स प्रबंधन ने खुशी जताते हुए कहा कि यह न केवल संस्थान बल्कि पूरे नर्सिंग समुदाय के लिए गर्व की बात है।
एम्स के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, निशा मेहता ने वर्ष 2006 से 2010 के बीच एम्स में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की थी। अपने छात्र जीवन के दौरान उन्होंने नेतृत्व क्षमता, शैक्षणिक उत्कृष्टता और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के जरिए खुद को अलग पहचान दिलाई। यही गुण आगे चलकर उन्हें नीति-निर्माण के उच्च स्तर तक ले गए।
उनकी यह नियुक्ति इस बात को दर्शाती है कि नर्सिंग पेशा केवल मरीजों की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य नीतियों और प्रणालियों को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
एम्स, नई दिल्ली के नर्सिंग कॉलेज ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल और नेपाल में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभावी योगदान की कामना की है।

More Stories
ट्यूबवेल के कमरे में मिले लड़का-लड़की को परिवार ने पकड़कर पीटा
भजन सम्राट गुलशन कुमार पर बनेगी बायोपिक, बेटे भूषण कुमार ने दिया बड़ा संकेत
ईरान ने US कैरियर ‘अब्राहम लिंकन’ को निशाना बनाने की दी धमकी