March 23, 2026

Air Canada विमान ट्रक से टकराया, पायलट और को-पायलट की मौत

Air Canada विमान ट्रक से टकराया...

न्यूयार्क, 23 मार्च : अमेरिका के LaGuardia Airport पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान लैंडिंग के बाद रनवे पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। NBC News की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में विमान में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। वहीं फायर ट्रक में मौजूद पुलिसकर्मियों में से एक सार्जेंट और एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हड्डियां टूट गई हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

मॉन्ट्रियल से आ रही थी फ्लाइट

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार यह विमान कनाडा के Montreal से न्यूयॉर्क आ रहा था। हादसे के वक्त विमान करीब 39 किमी/घंटा की रफ्तार से रनवे पर चल रहा था। यह विमान Jazz Aviation द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो Air Canada की पार्टनर कंपनी है। टक्कर के कारण विमान और फायर ट्रक दोनों को नुकसान पहुंचा है।

FAA ने लगाया ‘ग्राउंड स्टॉप’

हादसे के तुरंत बाद Federal Aviation Administration (FAA) ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक (ग्राउंड स्टॉप) लगा दी। इससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई फ्लाइट्स में देरी हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी विमान के इतने करीब कैसे पहुंची। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या मानवीय गलती की जांच की जा रही है।

उड़ानों पर असर, देरी की आशंका

इस हादसे के कारण ला गार्डिया एयरपोर्ट पर कई अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा है और आगे भी देरी की संभावना जताई जा रही है।

यह भी देखें : जंग में अब ईरान कमा रहा तेल बेच कर मोटा मुनाफा, अमेरिका को नुकसान