नई दिल्ली, 10 मार्च : देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि हवाई ईंधन (फ्यूल) की बढ़ती कीमतों के कारण अंतरराष्ट्रीय टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया जा रहा है। पीटीआई के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण एयरलाइंस के संचालन खर्च में इजाफा हुआ है। इसी वजह से विदेश जाने वाले यात्रियों को अब टिकट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
रूट और दूरी के अनुसार अलग होगा बढ़ोतरी
कंपनी के अनुसार फ्यूल सरचार्ज में यह बढ़ोतरी अलग-अलग रूट और उड़ान की दूरी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। यानी लंबी दूरी की उड़ानों पर इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है। माहिरों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता आई है, जिसका सीधा असर अब हवाई किरायों पर भी दिखने लगा है।
अन्य एयरलाइंस भी बढ़ा सकती हैं किराया
विशेषज्ञों का कहना है कि एयर इंडिया के इस कदम के बाद अन्य एयरलाइंस भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं। इससे आने वाले समय में विदेश यात्रा और महंगी हो सकती है।
यह भी देखें : तेल टैंकरों की आवाजाही रोकी तो ईरान पर 20 गुना ताकत से हमला करेगा अमेरिका – ट्रंप

More Stories
तेल टैंकरों की आवाजाही रोकी तो ईरान पर 20 गुना ताकत से हमला करेगा अमेरिका – ट्रंप
निशांत कुमार करेंगे बिहार के 38 जिलों का दौरा
पुतिन-ट्रंप वार्ता के बाद क्रूड आयल की कीमतों में आई गिरावट