पटना: निशांत कुमार ने जनता दल (यू) में औपचारिक रूप से शामिल होने के एक दिन बाद कहा कि वह आने वाले दिनों में बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे। पटना में अपनी मां मंजू सिन्हा के नाम पर बने पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं बिहार के सभी 38 जिलों के दौरे की योजना बना रहा हूं और इस बारे में जल्द ही अंतिम फैसला लूंगा।”
जेडीयू में शामिल होने के बाद पहली प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यू) में शामिल हुए थे। यह फैसला उस समय सामने आया जब नीतीश कुमार ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा दी गई बधाई पर प्रतिक्रिया देते हुए निशांत कुमार ने कहा कि यह अच्छी बात है और उन्होंने इस बधाई को स्वीकार किया है।
यह भी देखें : पुतिन-ट्रंप वार्ता के बाद क्रूड आयल की कीमतों में आई गिरावट

More Stories
E-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका
आज से शुरू हुआ नीट यूजी काउंसलिंग का पहला चरण, MCC ने किया ऐलान
झारखंड में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, केरल में गईं 25 जानें