मुंबई, 11 मार्च : पश्चिम एशिया में इज़राइल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को क्षेत्र के लिए कुल 58 उड़ानें संचालित करने का ऐलान किया है। एयरलाइंस के अनुसार हवाई क्षेत्र में लगी पाबंदियों के कारण सेवाएं काफी सावधानी के साथ संचालित की जा रही हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मस्कट के लिए निर्धारित उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी।
आज एयर इंडिया जेद्दा के लिए 8 उड़ानों का संचालन करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 14 उड़ानें भरेगी। इन उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोझिकोड जैसे प्रमुख शहरों से सीधी सेवाएं शामिल हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
यूएई के लिए 36 विशेष उड़ानें
नियमित उड़ानों के अलावा दोनों एयरलाइंस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए 36 विशेष गैर-नियमित (एड-हॉक) उड़ानें भी संचालित करेंगी। ये सभी विशेष उड़ानें भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों की अनुमति तथा एयरपोर्ट स्लॉट की उपलब्धता पर निर्भर करेंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, मुंबई, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि जैसे शहरों से भी सेवाएं दे रही है।
सुरक्षा मानकों के साथ जारी रहेंगे ऑपरेशन
कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वह सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उड़ान संचालन जारी रखेगी, ताकि तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद हवाई संपर्क बना रहे।

More Stories
गैस किल्लत समस्या से देश भर में कैटरर्स बिजनस करने वालों की बढ़ी परेशानी
डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 91.89 पर पहुंचा
CEO के इस्तीफे के बाद इंडिगो के शेयरों में उछाल, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट