वॉशिंगटन, 5 अप्रैल : डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अहम सैन्य मिशन की सफलता की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने दुश्मन क्षेत्र में फंसे एक वरिष्ठ अधिकारी (कर्नल) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राष्ट्रपति के अनुसार, यह कर्नल शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना के बाद ईरान के कठिन पहाड़ी इलाके में फंस गए थे। हादसे में वह घायल भी हो गए थे, लेकिन अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।
‘सर्च एंड रेस्क्यू’ का साहसी ऑपरेशन
ट्रंप ने इस मिशन को अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे साहसी ‘सर्च एंड रेस्क्यू’ अभियानों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन की योजना और निगरानी शीर्ष सैन्य नेतृत्व द्वारा की गई थी, जिसमें कई लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दुश्मन क्षेत्र से पायलटों को सुरक्षित निकालने के दो अलग-अलग मिशनों को “अभूतपूर्व उपलब्धि” बताया। उन्होंने दावा किया कि पहली बार इतनी गहराई में जाकर इस तरह का ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है।
अमेरिकी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन
राष्ट्रपति ने कहा कि यह मिशन ईरानी हवाई क्षेत्र में अमेरिका के “पूर्ण वर्चस्व” को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि अमेरिका अपने किसी भी सैनिक को दुश्मन के हाथों में नहीं छोड़ता। इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील बनी हुई है।
यह भी देखें : ईरान ने 24 घंटे में अमेरिकी कैंप में मचाई हलचल

More Stories
Iran US war : यूएई पर ईरान का जबरदस्त हमला, पेट्रोकेमिकल प्लांट बंद
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की धमकी, इस बार ‘संघर्ष सीमा तक नहीं रहेगा
ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी पर ईरान बोला, घबराहट झलक रही है