गुरदासपुर, 20 अगस्त : गुरदासपुर के गाँव मीर कचाना में आज तड़के पुलिस और एक बदमाश के बीच फिर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश का नाम रवि मसीह है और वह अटारी थाना क्षेत्र के घुम्मन कलां का रहने वाला है।
रवि मसीह 3 जून को कलानौर में एक दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। मामले में उसके साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी आदित्य ने मौके पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया।

More Stories
डेरा ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात
शहीद एएसआई जोगा सिंह के परिवार से मिले रवनीत सिंह बिट्टू, बोले- हत्यारों को नहीं बख्शा जाएगा
लुधियाना में नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक को बचाया गया