मानसा, 22 नवम्बर : पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शुक्रवार रात मानसा कैंचियां में उनकी गाड़ी एक कैंटर से टकरा गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कैंटर समेत गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर है। गायक हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में हुई मौत पर संगीत जगत की हस्तियों ने दुख जताया है। हरमन सिद्धू एक बच्ची के पिता थे और कुछ महीने पहले उनके पिता का देहांत हो गया था। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाबी गायक हरमन सिद्धू इन दिनों अपने दो गानों की शूटिंग में व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि वह इन गानों को नए साल के मौके पर रिलीज़ करने वाले थे। शुक्रवार देर रात वह कार से मानसा की तरफ से अपने गाँव खियाला कलां जा रहे थे। जैसे ही वह कैंचियाँ चौक से आगे बढ़े, उनकी कार सामने से आ रहे एक कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गायक हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी देखें : पंजाब में बड़ा हादसा, पीआरटीसी और इंडो कैनेडियन बस में जोरदार टक्कर

More Stories
अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें- हरपाल सिंह चीमा
“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन से CBI की दूसरी बार पूछताछ, 50 सवाल पूछे