नई दिल्ली, 25 फरवरी : Narendra Modi की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने संबंधी राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद ‘केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक-2026’ राष्ट्रपति को भेजा जाएगा, जो इसे राज्य विधानसभा को विचारार्थ अग्रेषित करेंगे। राज्य विधानसभा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत अपने विचार देगी। उल्लेखनीय है कि केरल विधानसभा ने 24 जून 2024 को नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित किया था।
प्रधानमंत्री ने बताया जनता की भावना का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह राज्य के लोगों की इच्छा को दर्शाता है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि यह कदम देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव को और मजबूत करेगा।
केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा की मौजूदा अवधि 23 मई को समाप्त हो रही है और राज्य में अप्रैल में चुनाव प्रस्तावित हैं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने स्पष्ट किया कि इस निर्णय का आगामी चुनावों से कोई संबंध नहीं है।
9,072 करोड़ रुपये के तीन रेलवे प्रोजेक्ट मंजूर
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने 9,072 करोड़ रुपये की लागत वाले तीन रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं Maharashtra, Madhya Pradesh, Bihar और Jharkhand के आठ जिलों को कवर करेंगी। इससे भारतीय रेल नेटवर्क में लगभग 307 किलोमीटर की वृद्धि होगी। कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5,925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। यह पिछले सीजन की तुलना में 275 रुपये अधिक है।
Srinagar International Airport के सिविल एन्क्लेव विस्तार को हरी झंडी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के विस्तार को भी मंजूरी दी है। 1,677 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला यह प्रोजेक्ट कश्मीर घाटी में हवाई संपर्क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।
यह भी देखें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इज़राइल रवाना

More Stories
29 मार्च से नई मुम्बई से 6 शहरों के लिए सीधी उड़ानें : इंडिगो एयरलाइंस
धमकियां मिलने के बाद इन्फलूएंसर आर.जे. प्रिंसी पारिख ने डिलीट की रील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इज़राइल रवाना