July 16, 2026

लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम

अटलांटा, 16 जुलाई 2026: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में लगातार दूसरी बार पहुंच गया है। लियोनेल मेसी की टीम ने बुधवार रात दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया।

मैच में अर्जेंटीना 85वें मिनट तक 0-1 से पीछे चल रहा था। उसके बाद आखिरी सात मिनट में टीम ने कमाल कर दिखाया और दो गोल करके मैच पलट दिया।

अर्जेंटीना अब 19 जुलाई को फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा।

55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल से इंग्लैंड मैच पर भारी पड़ा दिख रहा था। लेकिन मेसी की टीम ने आखिरी क्षणों में जोरदार वापसी की।

मेसी के पास पर एंजो फर्नांडेज ने 25 गज की दूरी से शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। फिर इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के सटीक क्रॉस पर सब्स्टीट्यूट लॉटारो मार्टिनेज ने हेडर से गोल दागकर अर्जेंटीना को रोमांचक जीत दिला दी।

जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान पर ‘Las Malvinas son Argentinas’ (माल्विनास द्वीप अर्जेंटीना के हैं) लिखा बैनर लहराया। इस घटना पर विवाद खड़ा हो गया और दोनों देशों के फैंस के बीच तीखी बहस और भिड़ंत भी हुई।

ये भी देखें: MLC में निकोलस पूरन ने 31 गेंदों में जड़ा सबसे तेज शतक, फिन एलन का तोड़ा रिकॉर्ड