ह्यूस्टन, 7 अप्रैल : NASA के आर्टेमिस-2 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा की ओर उड़ान के दौरान एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोमवार को उन्होंने धरती से सबसे दूर जाने वाले इंसानों का दर्जा हासिल किया। यह मिशन चंद्रमा के उस दूरस्थ हिस्से के शानदार दृश्य दिखा रहा है, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया था। करीब 6 घंटे की इस उड़ान ने अंतरिक्ष अनुसंधान में एक नई दिशा दी है।
चार अंतरिक्ष यात्री मिशन पर
इस ऐतिहासिक मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं Reid Wiseman (कमांडर), Victor Glover (पायलट), Christina Koch, Jeremy Hansen। इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने Apollo 13 mission द्वारा 1970 में बनाए गए दूरी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की ओर अगला लक्ष्य
यह मिशन आने वाले 2 वर्षों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मानव मिशन की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को जब यह टीम धरती के वायुमंडल में प्रवेश करेगी, तो वे सबसे तेज गति से लौटने वाले इंसान भी बन सकते हैं।
यह भी देखें : सऊदी अरब में एक हफ्ते में 14,000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

More Stories
सऊदी अरब में एक हफ्ते में 14,000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
ईरान को लेकर बयान पर अमेरिका में घिरे ट्रंप, नेताओं ने की कड़ी आलोचना
ट्रंप की तमाम धमिकयों के बाद ईरान का दो टूक जवाब नहीं खाेलेंगे होर्मुज स्ट्रेट