नई दिल्ली, 7 अप्रैल : राष्ट्रीय राजधानी के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार दोपहर एक गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया। एक कार बैरियर तोड़कर परिसर में घुस गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर कार लेकर अंदर पहुंचा और स्पीकर की गाड़ी में गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
मानसिक रूप से परेशान आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सरबजीत सिंह मानसिक रूप से परेशान है और उसका इलाज दिसंबर 2025 से चल रहा है। वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि सरबजीत का भांजा हरमन सिंह 1 अप्रैल से लापता है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हरी नगर थाना में दर्ज करवाई गई थी। इसी वजह से वह काफी तनाव में था। अपने भांजे की तलाश में आरोपी पंजाब के नंगल भी गया, लेकिन वहां कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार से विवाद कर वह दिल्ली आ गया।
परिवार ने दी झूठी सूचना
परिवार को डर था कि हरमन के लापता होने से उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ सकती है, इसलिए उन्होंने उसे झूठ बोल दिया कि हरमन मिल गया है। इसके बाद आरोपी गुलदस्ता लेकर बंगला साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए निकला, लेकिन वहां पहुंचने की बजाय वह विधानसभा परिसर में घुस गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है। यह घटना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
यह भी देखें : जिन्होंने देश पर राज किया, आज उसी मीर जाफर के वंशजों के कट गए वोट

More Stories
रोम में पीएम मोदी और मेलोनी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेलोनी ने हिंदी में कहा – ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’
दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में मारा गया