October 6, 2025

ज्योतिष की भविष्यवाणी, अमेरिका के होंगे कई टुकड़े, ट्रंप होंगे अंतिम राष्ट्रपति!

ज्योतिष की भविष्यवाणी, अमेरिका के होंगे कई...

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के आखिरी राष्ट्रपति होंगे। जुलाई 2027 तक अमेरिका कई हिस्सों में बंट जाएगा। अमेरिका से दो या तीन राज्य अलग हो जाएँगे। यह भविष्यवाणी एस्ट्रोटॉक पर काम करने वाली ज्योतिषी प्रज्ञा मिश्रा ने की है। प्रज्ञा की यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अमेरिका रूस की तरह टूट जाएगा

प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि अमेरिका रूस की तरह टूट जाएगा। इससे पहले 1861 में गृहयुद्ध के दौरान वैचारिक मतभेदों के कारण अमेरिका दो भागों में बँट गया था। एक था ‘संयुक्त राज्य अमेरिका’ और दूसरा था ‘संघीय राज्य अमेरिका’। इस ऐतिहासिक घटना का हवाला अक्सर ऐसी भविष्यवाणियों के संदर्भ में दिया जाता है। हालाँकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के कारण अमेरिका में राजनीतिक और सामाजिक ध्रुवीकरण काफ़ी बढ़ गया है।

भारत को वीटो पावर भी मिलेगी

इस दौरान भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन जाएगा। भारत को वीटो पावर भी मिलेगी। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 5 सदस्य हैं। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का यह आखिरी कार्यकाल होगा। भाजपा चुनाव जीतेगी। रेखा गुप्ता अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे देंगी और बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी।

यह भी देखें : अक्टूबर में छुट्टियां, जानें किस तारीख को बंद रहेंगे स्कूल