December 21, 2025

60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान ने बदला अपना अंदाज

60वें जन्मदिन से पहले सलमान...

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर : बॉलीवुड के ‘दबंग’ स्टार सलमान खान एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। 60वें जन्मदिन से पहले सलमान ने ऐसा अंदाज अपनाया है, जिसे देखकर फैंस यह कहने पर मजबूर हैं कि भाईजान आज भी 40 साल के लगते हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद उनकी फिटनेस और पर्सनैलिटी लोगों का दिल जीत रही है।

सोशल मीडिया पर छाया नया लुक

सलमान खान का यह नया अवतार इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। जैसे ही उनका वीडियो सामने आया, फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे। ब्लैक जींस, नेवी ब्लू टी-शर्ट और ब्राउन शेड वाले चश्मे में सलमान बेहद हैंडसम नजर आए। दरअसल, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने 20 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। भाई का बर्थडे भला सलमान कैसे मिस करते। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वे मुंबई पहुंचे और एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा के बीच नजर आए।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त सलमान खान का पूरा स्वैग देखने को मिला। इसके बाद वे सीधे सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे, जहां उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। उनकी फिट बॉडी और फ्रेश लुक ने सभी को हैरान कर दिया।

‘किक 2’ के लिए बदला लुक?

हाल ही में सलमान खान फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए मूंछों वाले लुक में नजर आए थे, लेकिन अब वे क्लीन शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किक 2’ की शूटिंग की तैयारी में जुट गए हैं और एक बार फिर ‘डेविल’ बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। सलमान खान का यह नया अवतार देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

यह भी देखें : एपस्टीन फाइलों में बड़ा खुलासा; क्लिंटन को हॉट टब में नहाते हुए देखा गया