October 6, 2025

रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है डी.ए. में बढ़ौतरी का तौहफा

रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को...

नई दिल्ली, 5 अगस्त : रक्षा बंधन और दिवाली जैसे त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो डीए मौजूदा 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा।

सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करती है – एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में। इस बार संशोधन का आधार अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के जून 2025 तक के आँकड़े हैं, जिनके अनुसार DA में 3% की वृद्धि होती दिख रही है। जनवरी 2025 में सरकार ने इसमें 2% की वृद्धि की थी, जिससे DA 53% से बढ़कर 55% हो गया था। अब AICPI-IW के आँकड़ों के अनुसार, नया DA 58.18% तक पहुँच सकता है, जिसे सरकार 58% तक पूरा कर सकती है।

यह भी देखें : छात्रों की लड़ाई पर अध्यापक की गजब सज़ा, 15-20 पेज पर गालीयां लिखवाई!