नई दिल्ली, 5 अगस्त : रक्षा बंधन और दिवाली जैसे त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो डीए मौजूदा 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा।
सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करती है – एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में। इस बार संशोधन का आधार अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के जून 2025 तक के आँकड़े हैं, जिनके अनुसार DA में 3% की वृद्धि होती दिख रही है। जनवरी 2025 में सरकार ने इसमें 2% की वृद्धि की थी, जिससे DA 53% से बढ़कर 55% हो गया था। अब AICPI-IW के आँकड़ों के अनुसार, नया DA 58.18% तक पहुँच सकता है, जिसे सरकार 58% तक पूरा कर सकती है।
यह भी देखें : छात्रों की लड़ाई पर अध्यापक की गजब सज़ा, 15-20 पेज पर गालीयां लिखवाई!

More Stories
पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश
योगी सरकार ग्रेजुएशन पास करने वाली टॉप छात्राओं को देगी स्कूटी, इनकम 10 लाख तक हो