श्रीनगर : पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कश्मीर घाटी के संवेदनशील इलाकों में स्थित करीब 50 सार्वजनिक पार्कों और उद्यानों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए खतरे को देखते हुए कश्मीर में 87 सार्वजनिक पार्कों और उद्यानों में से 48 के द्वार बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा समीक्षा एक सतत प्रक्रिया है तथा आने वाले दिनों में इस सूची में और स्थान जोड़े जा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि बंद किये गये पर्यटन स्थल कश्मीर के दूरदराज इलाकों में स्थित हैं और इनमें पिछले 10 वर्षों में खोले गये कुछ नये स्थल भी शामिल हैं।
सूची में ये नाम शामिल हैं
पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित स्थानों में दूतपथरी, कोकरनाग, दुक्सम, सिंथन टॉप, अचबल, बंगस वैली, मोर्गन टॉप और तोसामैदान शामिल हैं। यद्यपि प्राधिकारियों ने इस संबंध में कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया है, लेकिन इन स्थानों पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के कई मुगल उद्यानों के द्वार बंद कर दिए गए हैं।

More Stories
‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’ – सीएम योगी
सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी को देंगे 2,452 करोड़ रुपये की सौगात, 255 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का समर्थन, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात