वाल्मीकिनगर, 27 अगस्त 2026: नेपाल में आई भीषण आपदा और सैलाब के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे। उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज और उसके विभिन्न फाटकों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने गंडक नदी के जलस्तर का जायजा लेते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मौजूदा स्थिति और संभावित प्रभावों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।
बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी, एसपी राजेश कुमार समेत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सीमावर्ती क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव और प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि फिलहाल बिहार समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की संभावना टल गई है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इसके बावजूद नेपाल में आई भीषण आपदा को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।
ये भी देखें: बिहार में 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत, सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

More Stories
पीएम मोदी ने Gen-Z के साथ खेलो इंडिया संवाद में की बातचीत, बोले – युवाओं के मन में आने चाहिए नए आइडिया
कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा
नेपाल बाढ़: गाजियाबाद के हिंडन से भारत ने राहत सामग्री की दूसरी खेप में दवाएं और खाने के पैकेट भेजे