गया, 14 सितंबर 2026: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने गया के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कुंदन कुमार ने परियोजना प्रबंधन एजेंसी के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सचिव ने आईएमसी गया के विस्तार एवं दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने एसडीएम, सीईओ, जीएमडीआईसी एवं डीजीएम, गया को आईएमसी परिसर से सटी उपलब्ध भूमि तथा अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की संभावनाओं का समुचित आकलन एवं सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपयुक्त भूमि को आईएमसी के साथ जोड़कर परियोजना के विस्तार की संभावनाओं का अध्ययन करने तथा इस संबंध में अगले दो दिनों में अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा।
कुंदन कुमार ने कहा कि आईएमसी गया बिहार में आधुनिक औद्योगिक आधारभूत संरचना और निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। परियोजना के विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसके विस्तार की संभावनाओं पर भी समानांतर रूप से कार्य किया जाना आवश्यक है।
ये भी देखें: साढ़े 4 सालों में 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, 6.36 लाख प्राइवेट नौकरियों के अवसर पैदा किए – अमन अरोड़ा

More Stories
आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है..”
स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस