चंडीगढ़, 17 अप्रैल : देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान को तेजी से आगे बढ़ाते हुए पंजाब भाजपा ने आज राज्य में भी इस अभियान की शुरुआत की है। अभियान के संयोजक एसएस चन्नी और सह-संयोजक परमपाल कौर ने चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में अभियान गीत जारी किया।इस अवसर पर एसएस चन्नी ने कहा कि देश में अलग-अलग समय पर चुनाव कराने से सरकारी धन और सरकारी मशीनरी का अत्यधिक दुरुपयोग होता है।
अगर देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान शुरू किया जाए तो सरकार का पैसा और मशीनरी बच सकती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद देश में सभी चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन 1967 के बाद समीकरण बिगड़ गए और ये चुनाव एक के बाद एक होने लगे।
देश के कल्याण के लिए लिया निर्णय
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान को फिर से शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर क्षेत्रीय दलों द्वारा जताई जा रही आशंकाएं पूरी तरह गलत हैं, जबकि यह निर्णय देश के कल्याण के लिए लिया जा रहा है।

More Stories
डेरा की संपत्ति सार्वजनिक करने के फैसले पर हाईकोर्ट बोला निजी जागीर नहीं
मान सरकार का बुज़ुर्गों के लिए बड़ा कदम, सेहत से सुरक्षा तक पूरी देखभाल: डा. बलजीत कौर
अकाली और कांग्रेस ने बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा : भगवंत सिंह मान