बठिंडा: केंद्र व पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे पूर्व राज्यसभा सदस्य व टकसाली अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर उनके परिवार समर्थकों, अकाली नेताओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सेवानिवृत्त आईएएस परमपाल कौर सिद्धू और पूर्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका ने भी ढींडसा के निधन पर दुख व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा ने हमेशा पंजाब व पंथ की मांगों के लिए आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो सच्चे अर्थों में अकाली दल की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध थे। जब वे केंद्र में मंत्री थे, तब उन्होंने पंजाब के पक्ष में आवाज उठाई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन पंथ और पार्टी के लिए काम किया। उनके निधन से जहां परिवार को बड़ी क्षति हुई है, वहीं पंथ और पंजाब को अपूरणीय क्षति हुई है।
ढींडसा सिख सिद्धांतों के अनुयायी थे। उन्होंने अपने परिवार को भी सिख धर्म की विचारधारा का पालन करना सिखाया। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए परमिंदर सिंह ढींडसा अपनी हर जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी से निभा रहे हैं। इसके अलावा बूटा भाईरूपा, गुरजीत सिंह गोरा देओन, जस्सा भुच्चो, कमल कांत काला, नीरज सिंगला, दीपू रामपुरा और मीडिया प्रभारी रतन शर्मा मलूका आदि ने भी ढींढसा की मौत पर दुख व्यक्त किया।
More Stories
मुख्य मंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में विरासती मार्ग का नींव पत्थर रखा
मुख्यमंत्री का आह्वान: शिक्षकों को निभानी होगी अग्रणी भूमिका
कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज