चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026: डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक में गुरुवार शाम भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेत्री अनु शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया।
अनु शर्मा ने आरोप लगाया कि अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही महिलाओं को पैसे देने की घोषणा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की मंशा सही होती तो यह वादा चुनाव के तुरंत बाद ही पूरा कर दिया जाता।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को चुनाव के समय आसान लक्ष्य समझकर प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने मांग की कि सरकार चुनावी घोषणाओं के बजाय अपने पुराने वादों को समय पर पूरा करे।
यह भी देखें: कांग्रेस हाईकमान की पंजाब कांग्रेस को सख्त नसीहत, मिलकर लड़ें

More Stories
अमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचे की वकालत की
जीरकपुर में फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार युवक, मौत