हापुड़, 14 अगस्त : हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक पिज्जा कैफे पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस वीडियो में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि शहर के फ्रीगंज रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में एक युवती अपने प्रेमी के साथ पहुंची। इसी बीच युवती का भाई वहां पहुंच गया। बहन को प्रेमी के साथ पिज्जा खाते देख भाई भड़क गया। उसने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी पर डंडे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उसने बहन को थप्पड़ भी मारे और उसे कैफे से घसीटकर बाहर ले गया। यह पूरी घटना कैफे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।
थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में मुख्य आरोपी लड़की के भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को लड़की के दूसरे भाई और उसके दोस्त मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी अनमोल और कृष्ण त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया।

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार