टोरांटो, 23 मार्च : कनाडा में एक दर्दनाक घटना में सिख युवक बरिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात Leduc के पास हुई, जो Edmonton के दक्षिण में स्थित है। युवक अपनी कार से Banff National Park की ओर जा रहा था। Royal Canadian Mounted Police के अनुसार एक ग्रे रंग का पिकअप ट्रक (संभावित Ford F-150) बरिंदर की कार के पास आया। कुछ ही पलों बाद ट्रक में सवार व्यक्ति ने गोली चलाई, जो सीधे बरिंदर की गर्दन में लगी।
दोस्त की आंखों के सामने गई जान
घटना के समय कार में मौजूद उसके दोस्त ने बताया कि बरिंदर ने घायल हालत में गाड़ी साइड पर लगाई, लेकिन कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई। दोस्त ने कहा, “वह मेरी बाहों में ही मर गया।” इस घटना से वह गहरे सदमे और डर में है। दोस्त के अनुसार शुरुआत में ट्रक सवारों ने इशारा किया, जिसे उन्होंने सामान्य समझकर जवाब दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद ट्रक फिर पास आया और अचानक फायरिंग कर दी गई।
जांच जारी, मकसद अब भी साफ नहीं
पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल यह भी पुष्टि नहीं हुई कि हमला टारगेट कर किया गया था या नहीं। हालांकि नफरत से जुड़े अपराध (Hate Crime) समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है। World Sikh Organization of Canada ने इस मामले को संभावित हेट क्राइम के रूप में जांचने की मांग की है। मृतक के दोस्त ने भी आशंका जताई कि उनके साथ किसी तरह का भेदभाव हो सकता है।
पढ़ाई के लिए गया था कनाडा
बरिंदर सिंह तीन साल पहले भारत से पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। Ontario में बिजनेस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह हाल ही में अल्बर्टा में नौकरी कर रहा था। बरिंदर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अब उसकी पार्थिव देह को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में डर और गुस्से का माहौल है। घटना के बाद उसके दोस्त ने कहा कि अब वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते।
यह भी देखें : Air Canada विमान ट्रक से टकराया, पायलट और को-पायलट की मौत

More Stories
Air Canada विमान ट्रक से टकराया, पायलट और को-पायलट की मौत
जंग में अब ईरान कमा रहा तेल बेच कर मोटा मुनाफा, अमेरिका को नुकसान
निवेशकों को गुमराह करने के मामले में एलन मस्क दोषी करार