चंडीगढ़, 29 जनवरी : चंडीगढ़ नगर निगम को आज नया मेयर मिलने जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम कार्यालय में सुबह 11 बजे मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव कराए जाएंगे। इस बार मतदान बैलेट पेपर के बजाय हाथ खड़े करवाकर किया जाएगा।
भाजपा के सौरभ जोशी का मेयर बनना तय!
इस बार भाजपा के सौरभ जोशी का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सहमति बनती है तो राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम बताई जा रही है। मेयर पद के लिए कांग्रेस की ओर से गुरप्रीत सिंह गाबी, आम आदमी पार्टी की ओर से योगेश ढींगरा और राम चंद्र ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किए हैं।
सीनियर डिप्टी मेयर पद की दौड़
सीनियर डिप्टी मेयर के पद के लिए भाजपा से जसमनप्रीत सिंह, आम आदमी पार्टी से मुन्नवर खान और कांग्रेस से सचिन गालव चुनावी मैदान में हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा की ओर से सुमन, आम आदमी पार्टी की ओर से जसविंदर कौर, जबकि कांग्रेस की ओर से निर्मला देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव के नतीजों पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं और आज चंडीगढ़ नगर निगम को नई नेतृत्व टीम मिल जाएगी।

More Stories
नंगल में 800 एकड़ जमीन का मालिकाना हक मिलेगा: हरजोत सिंह बैंस
शहीदों को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, भाजपा सरकार पर बरसे भगवंत मान
भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो तस्वीर कुछ और होती: मुख्यमंत्री