चंडीगढ़, 23 दिसम्बर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन गुलज़ार इंदर सिंह चाहल को राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा ताकि लोगों की भलाई को अधिक से अधिक सुनिश्चित किया जा सके।
वाइस चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की तरक्की के लिए योजनाबंदी बनाने, विभिन्न सेक्टरों के विकास के लिए योजनाएं तैयार करने समेत अन्य रणनीतियां तैयार करने में आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड द्वारा राज्य सरकार को सहयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और आम लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार कर रही है जिसके लिए बोर्ड को सहयोग करते रहना चाहिए।

More Stories
19 जुलाई को सभी पोलिंग बूथ पर एक दिन का SIR स्पेशल कैंप लगाया जाएगा – CEO अनिंदिता मित्रा
पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम की धमकी
चंडीगढ़ SIR-2026: एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी, चुनाव विभाग देगा जानकारी