मुंबई, 03 अक्टूबर 2026: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने वोटर लिस्ट के एसआईआर को लेकर भी सवाल उठाए। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग महात्मा गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे।
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने गांधी और अंबेडकर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गांधी देश की आत्मा हैं। अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं। दीपके ने आगे कहा कि मुंबई में हुआ प्रदर्शन सिर्फ ट्रेलर है। उनका असली प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा।
उन्होंने रात करीब 10:46 बजे एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। दीपके ने लिखा कि अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है तो जहां वे हमें रोकेंगे वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।
ये भी देखें: निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया

More Stories
दिल्ली-हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार
महाराष्ट्र में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, 282 को सिपाही की नौकरी
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज की, ‘पीस बॉन्ड’ के खिलाफ की थी अपील